dharma sangrah
✕

देवा का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पुलिस ऑफिसर के किरदार में गुंडों का सफाया करते दिखे शाहिद कपूर

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (15:52 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फैंस काफी वक्त से शाहिद को एक दमदार और एक्शन से भरपूर रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे, और इस बार वो हर उम्मीद पर खरे उतरे हैं। फिल्म में शाहिद पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
  
ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन और जबरदस्त इंटेंसिटी देखने को मिल रही है। शाहिद कपूर देव अंबरे के किरदार में पूरी तरह से छाए हुए हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े अहम रोल में हैं। इसके अलावा कुब्रा सेट और पवैल गुलाटी जैसे शानदार कलाकार भी मौजूद है। 
 
2 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत शुरुआत काफी सस्पेंस के साथ होती है। ट्रेलर में शाहिद कपूर गुंडे का सफाया करते नजर आ रहे हैं। वह माफिया बनकर अपने भाई की मौत का बदला लेते नजर आ रहे है। 
 
शाहिद के दमदार एक्शन सीन्स और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने सब पर गहरा असर छोड़ा है। फैंस उनकी इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल्स भी उतने ही धमाकेदार हैं, जो देवा की भव्यता और एनर्जी को दिखाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस और पावरफुल एक्शन सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है, और अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने वाली है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख