गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor film jersey to release on 2021 december 31
Written By
Last Modified: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (15:55 IST)

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'जर्सी'

Shahid Kapoor की फिल्म Jersey की Release Date आई सामने, सिनेमाघरों में करेगी धमाका - shahid kapoor film jersey to release on 2021 december 31
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौटने वाली है। बीते कुछ दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए भी खुश खबर सामने आई है। यह फिल्म इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
शाहिद कपूर ने फिल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हेलमेट लगाए हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, 'जर्सी 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
 
बता दें कि यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिन्दी रीमेक हैं जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर हैं। जर्सी एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक क्र‍िकेटर के संघर्ष को दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें
आशा भोसले भी टीवी शो 'अनुपमा' की फैन, प्रोड्यूसर को लगाया फोन और कहा शो 'समय की आवश्यकता'