dharma sangrah
✕

शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' मे ये खूबसूरत चेहरा आएगा नजर

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (12:07 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' जबसे बन रही है लगातार चर्चाओं में है और फिल्म से कई सितारे जुड़े हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ के बाद अभय देओल, जिमी शेरगिल और आर. माधवन को फिल्म से जोड़ा गया। श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, काजोल जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म के एक गाने में नजर आएंगी। अब एक और खूबसूरत चेहरे को फिल्म से जोड़ा गया है। 
 
2015 की मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स सौंदर्य प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही सुश्री श्रेया मिश्रा को भी फिल्म 'ज़ीरो' के लिए साइन किया गया है। यह सुश्री के लिए बड़ी बात है कि वे शाहरुख खान की फिल्म से अपनी अभिनय की यात्रा शुरू करने जा रही हैं। यह हर अभिनेत्री का सपना होता है और सुश्री श्रेया मिश्रा का यह सपना पूरा हुआ है।

ALSO READ: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण- फिल्म समीक्षा
 
 
हालांकि वे शाहरुख के अपोजिट नजर नहीं आएंगी। फिल्म में उन्हें अभय देओल की गर्लफ्रेंड का रोल मिला है। उन्होंने अपना शूट भी पूरा कर लिया है। अभय ने सुश्री की खासी तारीफ की है। अभय जैसे अभिनेता से तारीफ पाना आसान बात नहीं है। 
 
ज़ीरो का निेर्देशन आनंद एल. राय कर रहे हैं जिन्होंने रांझणा और तनु वेड्स मनु सीरिज की दो हिट फिल्में बनाई हैं। वे पहली बार किंग खान के साथ काम कर रहे हैं। आनंद का कहना है कि शाहरुख आज भी उसी ऊर्जा से काम करते हैं मानो पहली फिल्म कर रहे हों और उनकी यह बात आनंद को बहुत पसंद आई है। 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर 2018 को प्रदर्शित होगी। 

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख