suvichar

परमाणु का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (11:44 IST)
जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म परमाणु का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा। फिल्म का प्रचार ठीक से नहीं किया गया था, लिहाजा कई लोगों को पता भी नहीं था कि इस नाम की फिल्म रिलीज भी हो रही है। आईपीएल का महत्वपूर्ण मैच भी था इसलिए शाम और रात के शो भी प्रभावित हुए। पहले दिन का कलेक्शन 4.82 करोड़ रुपये रहा जो कि अपेक्षा से बहुत कम है। 

ALSO READ: परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण- फिल्म समीक्षा
 
 
फिल्म को माउथ पब्लिसिटी की जरूरत है। ज्यादातर लोगों को यह पसंद आई है और फिल्म समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की है इसलिए शनिवार को कलेक्शन थोड़े बढ़ सकते हैं, लेकिन रविवार को आईपीएल फाइनल होने के कारण कलेक्शन पर असर हो सकता है। 'परमाणु' इस तरह की फिल्म भी नहीं है कि सभी दर्शक वर्ग को पसंद आए। फिल्म के लिए अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण है। यदि कलेक्शन जोरदार तरीके से बढ़ते हैं तो वीकडेज़ में भी फायदा होगा। 
 
परमाणु दिसम्बर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पद्मावत के आगे बढ़ने से फिल्म की रिलीज डेट गड़बड़ा गई। इसके बाद जॉन अब्राहम का फिल्म के अन्य निर्माताओं से झगड़ा हो गया। 25 मई वाला वीक आईपीएल के कारण खाली था, इसलिए जॉन ने यह सप्ताह चुना। यह भारत में 1935 स्क्रीन्स में रिलीज की गई है, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम रहा है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख