sundarkand

राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान स्टारर 'डंकी: ड्रॉप 4' हुआ रिलीज, करिए अनोखी दुनिया का सफर

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (12:50 IST)
डंकी: ड्रॉप 4, दर्शकों को इस साल की मच अवेटेड दिल को छू लेने वाली फिल्म को एक झलक दिखाता है। इस फिल्म को शानदार स्टोरी टेलर और निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा बनाया गया है। फिल्म में सभी के दिल के धड़कन कहे जाने वाले शाहरुख खान नजर आने वाले हैं और उनके साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर नजर आने वाले हैं।
 
आज डंकी ड्रॉप 4 रिलीज किया गया है, जो राजकुमार हिरानी की खूबसूरत दुनिया की एक खास झलक पेश करता है। ट्रेन में शाहरुख के साथ शुरुआत, आगे आने वाले रोमांच के लिए माहौल तैयार करती है। यह वीडियो बहुत ही प्यारे किरदारों को पेश करता है, जिनकी शुरुआत हार्डी के साथ होती है, जिसे शाहरुख़ ख़ान निभा रहे हैं। वह पंजाब के एक खूबसूरत गाँव में पहुंचता है और मिलता है मनु, सुखी, बग्गू, और बल्ली जैसे एक ऊर्जावान दोस्तों के समूह से। उन सभी का एक जैसा सपना है, लंदन जाने का, बेहतर अवसरों की तलाश में, और अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए।
 
इस दिलचस्प कहानी में सभी अलग - अलग भावनाओं को एक फ्रेम में समेटा गया है, जो चार दोस्तों की अद्वितीय यात्रा का हिस्सा है। इस यात्रा में चुनौतियों और जीवन को बदल देने वाले अनुभवों से भरा है। 
 
राजकुमार हिरानी, ​​जो अपनी असाधारण कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं, प्रशंसकों को एक तूफानी यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी ड्रॉप 1 से हुई, उसके बाद डंकी ड्रॉप 2 में अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज का टाइटल लुट पुट गया था।  
 
डंकी ड्रॉप 3 में सोनू निगम की आवाज में दिल को छू लेने वाले गाने 'निकले थे कभी हम घर से' के साथ हमारे दिल की धड़कनों को और बढ़ा दिया है, यह एक इमोशनल कर देने वाली धुन है, जो घर वापसी की भावनाओं पर रोशनी डालता है। 
 
डंकी ड्रॉप 4, दोस्ती और प्यार की परतों को खूबसूरती से उजागर करता है जो दर्शकों को डंकी रूट के जरिए एक थ्रिलिंग सफर पर ले जाता है - वो रास्ता जिससे ये दोस्त अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर का अंत एसआरके के ओल्डर अवतार की झलक के साथ होता है, जो हमें और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक कर देता है। 
 
डंकी सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक शानदार अनुभव है, जो दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ने का वादा करता है। तो डंकी के साथ भावनाओं की एक रोलरकोस्टर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए - जहां आपके सपने उड़ान भरें, दोस्ती खिलेगी और फिल्म का जादू सामने आए।
इस दिसंबर डंकी आपके परिवार और प्रियजनों के साथ संजोने के लिए कुछ दिलकश यादें और प्यार के पलों का एक खूबसूरत मिश्रण पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, डंकी का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख