NYT 2025 की मोस्ट स्टाइलिश सितारों की लिस्ट में शामिल हुए शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अपने जबरदस्त फैशन सेंस और एलिगेंस के लिए मशहूर शाहरुख खान का नाम अब दुनिया के सबसे स्टाइलिश 67 हस्तियों में शामिल हो गया है।
न्यू यॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2025 की दुनिया की 67 सबसे स्टाइलिश सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम शामिल किया है। शाहरुख खान के साथ लिस्ट में सबरीन कारपेंटर, डोची, वाल्टन गोगिंस, जेनिफर लॉरेंस, शाई गॉर्जियस-अलेक्जेंडर, कोल एस्कोला और नोआ वाइल जैसे नाम शामिल है।
यह लिस्ट उन लोगों के सम्मान में हैं, जिन्होंने अपने अंदाज, फैशन चॉइस की वजह से इंटरनेशनल जगत में नाम रोशन किया है। शाहरुख खान को विशेष रूप से इस साल उनके मेट गाला 2024 में किए गए पदार्पण और शली के लिए सराहा गया। इस फैशन इवेंट में डेब्यू करते हुए शाहरुक ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर कदम रख रही हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।