kalsarpa dosh calculator
✕

सोहेल खान संग तलाक पर बोलीं सीमा सजदेह- किसी की परवाह नहीं...

Updated: सोमवार, 29 अगस्त 2022 (12:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान शादी के 24 साल बाद अपनी पत्नी सीमा सजदेह से अलग होने जा रहे हैं। बीते दिनों दोनों ने तलाक की अर्जी भी कोर्ट में दायर कर दी है। हालांकि उस सोहेल और सीमा के रिश्ते के टूटने की वजह सामने नहीं आई थीं।

 
अब एक इंटरव्यू के दौरान सीमा सजदेह ने सोहेल खान से अलग होने और तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू के दौरान सीमा ने कहा, मैं अपनी जिंदगी में ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हूं कि अब किसी की परवाह नहीं है। मुझे आगे बढ़ना है। इसी कारण मैंने दूसरे रास्ते को चुना। मुझे ये सही लगता है। अब मैंने अपनी जिंदगी को एक सकारात्मक नजरिए से देखना शुरू कर दिया है।
 
सीमा ने कहा, लोगों को पता है कि सीमा कौन हैं। उनका परिवार कौन है। मेरे पेरेंट्स, बच्चे, भाई-बहन और आस-पास मौजूद लोग जानते हैं कि वो कौन है। मैं अपने साथ सच्ची रहने वाली हूं। मेरे पास जीरो फिल्टर है।
 
बता दें कि सोहेल खान और सीमा की पहली मुलाकात 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय सीमा मुंबई में रह रही थीं और फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही थीं। कुछ ही समय में सोहेल और सीमा ने डेटिंग शुरू कर दी और शादी करने का फैसला किया। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। सीमा और सोहेल के दो बेटे हैं जिनके नाम निर्वान और योहान हैं।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख