Hanuman Chalisa
✕

5 साल से सोहेल खान से अलग रही थीं सीमा सजदेह, बताई तलाक लेने की वजह

Updated: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (12:46 IST)
सीमा सजदेह इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में सीमा सजदेह के साथ महीप कपूर भावना पांडे और नीलम कोठारी नज़र आ रही हैं। इस सीजन में भी इन अभिनेत्रियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। 

 
शो के एक एपिसोड में सीमा सजदेह फेमस मैचमैकर सीमा तपारिया से मिलती हैं। इस दौरान सीमा तपारिया सीमा सजदेह से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत करती हैं। वह पूछती हैं कि उन्होंने 24 साल बाद सोहेल खान से तलाक क्यों लिया? 
 
इसके जवाब में सीमा सजदेह कहती हैं, मैं और सोहेल लगभग 5 साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की सबसे बड़ी वजह ये है कि हम दोनों काफी अलग तरह से सोचते हैं। हम दोनों की सोच किसी भी बात पर मेल नहीं खाती है और इसके अलावा कुछ कम्पेटिबिलिटी मुद्दे भी हैं।
 
जब सीमा तपारिया पूछती हैं कि ये बात पता चलने में 24 साल क्यों लग गए? तो सीमा सजदेह ने मजाक करते हुए कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं।'
 
शो की शुरुआत में सीमा अपने घर के बाहर लगी नेमप्लेट को हटाती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पति का सरनेम 'खान' हटाकर अपने और अपने बच्चों का नाम - सीमा, निर्वान और योहान लिखवाया है। सीमा के इस फैसले पर उनके बड़े बेटे निर्वान नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। 
 
बता दें कि सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में शादी की थी। साल 2000 में उन्होंने अपने पहले बेटे निर्वान का स्वागत किया था। जून 2011 में सीमा सरोगेसी के जरिए दूसरे बेटे योहान की मां बनी थीं। शादी के करीब 24 साल बाद सीमा अपने पति सोहेल खान ने अलग हो गई हैं। 
 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख