गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sarabhai vs sarabhai and khichdi to return to tv
Written By
Last Modified: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (17:47 IST)

लॉकडाउन : फैंस की डिमांड पर एक बार फिर प्रसारित होगे ये दो हिट कॉमेडी शो, हुई आधिकारिक घोषणा

लॉकडाउन : फैंस की डिमांड पर एक बार फिर प्रसारित होगे ये दो हिट कॉमेडी शो, हुई आधिकारिक घोषणा - sarabhai vs sarabhai and khichdi to return to tv
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है। इन दौरान टीवी चैनल्स अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने पुराने हिट टीवी शो का री-टेलीकास्ट कर रहे हैं। दूरदर्शन चैनल पर टीवी शो 'रामायण' और 'महाभारत' को वापस लाया गया। दूरदर्शन पर अन्य कई शोज भी वापस लाने की घोषणा की गई।

 
अब प्राइवेट टीवी चैनल्स भी दूरदर्शन की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' को भी पुनः प्रसारित किया जाएगा। स्टार भारत ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।  बताया गया कि ये शोज हर सुबह 10 बजे से प्रसारित किए जाएंगे।
 
ट्विटर पर लिखा गया, '16 साल बाद इंद्रावन आ रहा है आपसे मिलने फिर एक बार। देखिए साराभाई वर्सेस साराभाई, 6 अप्रैल से सुबह 10 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।'
 
इसी के साथ दूसरे ट्वीट में बताया गया कि 'खिचड़ी' शो को भी वापस लाया जा रहा है। ट्वीट किया गया, '18 साल बाद प्रफुल आ रहा है आपसे मिलने। देखिए खिचड़ी अप्रैल 6 से सुबह 11 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।'
 
बता दें कि दूरदर्शन पर कॉमेडी शोज 'देख भाई देख' और 'श्रीमान श्रीमती', 'शक्तिमान', 'बुनियाद' और 'उपनिषद गंगा' जैसे शोज भी चलाए जा रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट में मिला कोरोना पॉजिटिव शख्स, सोसायटी सील