Hanuman Chalisa
✕

फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' का टीजर रिलीज, नॉन-ग्लैमरस अवतार में दिखीं सारा अली खान

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (12:10 IST)
भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, प्राइम वीडियो ने आने वाली अमेज़न ऑरिजिनल मूवी, 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर लॉन्च किया, जो एक श्रद्धांजलि है भारत के स्वतंत्रता की संघर्ष करने वाले निडर नायकों की। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

 
कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर ड्रामा है, जिसकी कहानी दरब फारूकी और कन्नन अय्यर ने लिखी है। इस फिल्म में सारा अली खान एक दिलेर स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाएंगी। 'ऐ वतन मेरे वतन' दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा।
 
हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट-लुक वीडियो लॉन्च किया गया, जो हमें अतीत के दौर में वापस ले जाता है, जिसमें हमें एक युवती नज़र आती है जो बेहद चिंतित होते हुए भी पूरी लगन के साथ फीकी रोशनी वाले एक कमरे में रेडियो की तरह दिखने वाले डिवाइस को बड़ी कुशलता से असेंबल करती है। कैमरा धीरे-धीरे दिखाता है कि वह युवती कोई और नहीं बल्कि सारा अली ख़ान है जिन्हें दर्शकों ने इस तरह के नॉन-ग्लैमरस अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा। 
 
वह रेडियो पर बोलना शुरू कर देती है, उसकी आवाज़ में दृढ़-संकल्प और साहस की झलक दिखाई देती है़ और वह जमीन के नीचे मौजूद अपने रेडियो स्टेशन के जरिए पूरे देश के साथ स्वतंत्रता का संदेश साझा करती है जब तक दरवाजे पर बार-बार दस्तक से वह बाधित हो जाती है।
 
'ऐ वतन मेरे वतन' एक थ्रिलर-ड्रामा है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह बॉम्बे के एक कॉलेज में पढ़ने वाली बहादुर युवती की कहानी है जो स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। यह काल्पनिक कहानी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में देश के युवाओं की दिलेरी, देशभक्ति, दूरदर्शिता और हर मामले में उनकी कुशलता को दिखाया गया है।
 
फिल्म निर्देशक कन्नन अय्यर ने कहा, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बेहद कठिन दौर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस कहानी का निर्देशन करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है, साथ ही मैं प्राइम वीडियो और धर्माटिक एंटरटेनमेंट का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। ऐ वतन मेरे वतन देश की आज़ादी की लड़ाई में हमारे बहादुर नायकों द्वारा दिए गए अनमोल योगदान के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। 
 
फिल्म में अपने किरदार को लेकर सारा अली खान ने कहा, ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, क्योंकि मुझे लगता है कि इसकी कहानी लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। प्राइम वीडियो और धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने मुझे यह मौका दिया, जो मेरे लिए सम्मान की बात है। एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक भारतीय होने के नाते, मैं इस किरदार को निभाते हुए गौरव और जिम्मेदारी की भावना का अनुभव कर रही हूं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख