dharma sangrah
✕

सपना चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (16:43 IST)
हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर हो गया, जिसमें उन्‍हें मामूली खरोंच आई हैं। लेकिन उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


खबरों के अनुसार सपना चौधरी अपने ड्राइवर के साथ शॉपिंग करके सोहना रोड से वापिस लौट रही थीं। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान सपना की कार को काफी नुकसान हुआ है। कार को फ्रंटसाइड के साथ बैकसाइड को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ALSO READ: अनुराग बासु की 'लूडो' में राजकुमार राव संग काम करेंगे अभिषेक बच्चन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
 
इस हादसे के बाद टक्कर मारने वाला कार सवार चालक फरार हो गया। इसके बाद सपना भी अपने ड्राइवर के साथ चली गईं। कार का नंबर और ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई। सपना चौधरी ने इस एक्सीडेंट की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
 
बता दें सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत भले ही हरियाणवी डांस से की हों, लेकिन वो पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आने के बाद सपना चौधरी ने जबरदस्त सफलता हासिल ही हैं। इन दिनों सपना कई वीडियो एल्बम में भी नजर आ रही हैं।

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख