ramcharitmanas
✕

संजू का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन... कई फिल्में आगे बढ़ीं

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (13:39 IST)
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ और सिर्फ फिल्म 'संजू' छाई हुई है। वीकडेज़ में भी फिल्म के कलेक्शन वीकेंड जैसे हैं और यह फिल्म आने वाले दिनों कई रिकॉर्ड बना सकती है। पहला सप्ताह खत्म होने के पहले यह दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। तीन सौ करोड़ क्लब में फिल्म का शामिल होना निश्चित है। यह भी संभव है कि 'दंगल' (387 करोड़ रुपये) से भी यह आगे निकल जाए। 


 
छ: दिन के कलेक्शन 
संजू ने शुक्रवार 34.75 करोड़ रुपये, शनिवार 38.60 करोड़ रुपये, रविवार 46.71 करोड़ रुपये, सोमवार 25.35 करोड़ रुपये, मंगलवार 22.10 करोड़ रुपये और बुधवार को 18.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छ: दिनों में यह फिल्म अब तक 186.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने पूरे भारत में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और मल्टीप्लेक्स में फिल्म का बिजनेस शानदार है। 


 
100 करोड़ क्लब में रणबीर की 4थीं फिल्म 
संजू के जरिये रणबीर कपूर को दो सौ करोड़ क्लब में एंट्री मिलने वाली है। सौ करोड़ क्लब में रणबीर की यह चौथी फिल्म है। 
2012: बर्फी : 112.15 करोड़ रुपये 
2013: ये जवानी है दीवानी : 188.57 करोड़ रुपये 
2016: ऐ दिल है मुश्किल : 112.48 करोड़ रुपये 
2018: संजू 186.41 करोड़ रुपये (छ: दिन के कलेक्शन) 
 
फिल्में आगे बढ़ीं 
6 जुलाई वाले सप्ताह में कुछ हॉलीवुड और कुछ बॉलीवुड फिल्मों को आगे बढ़ा दिया गया है। सिनेमाघर मालिकों का कहना है कि 'संजू' की धूम दूसरे सप्ताह में भी कायम रहेगी। इन नई फिल्मों से कई गुना ज्यादा बिजनेस संजू करेगी। इसलिए वे नई फिल्म नहीं लगाना चाहते हैं। लिहाजा कुछ फिल्मों को अब आगे बढ़ा दिया गया है। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख