Daily Horoscope
✕

'गुज़ारिश' में इच्छामृत्यु को लेकर क्या बोले संजय लीला भंसाली

Published: शनिवार, 10 मार्च 2018 (16:02 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्में आम फिल्मों से हट कर होती हैं। कहीं बेहद प्यार, तो कहीं ऐतिहासिक कहानियां। हमेशा अपनी कहानियों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले प्रसिद्ध फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'गुज़ारिश' के बारे में बात की। 
 
संजय लीला ने बताया कि मुझे याद है, जब मैंने फिल्म गुजारिश बनाई थी तब अपने जीवन को खत्म करने के विषय पर काफी हो-हल्ला मचा था। जब मैंने अपने एक परिचित को ऐसी हालत में देखा था तो एहसास हुआ था कि जिंदगी में एक वक्त ऐसा आता है जब जीवन का अंत ही एकमात्र रास्ता होता है। संजय की यह फिल्म वर्ष 2010 में आई थी। करीब 8 साल बाद फिल्म के बारे में बात करने की वजह थी। 
 
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गरिमा के साथ मौत को मौलिक अधिकार ठहराते हुए इच्छामृत्यु और लिविंग विल को कानूनन वैध कर दिया है। ऐसे में संजय को अपनी फिल्म 'गुज़ारिश' की याद आई और उन्होंने इसे लेकर अपने ये बयान दिए। 
 
गुज़ारिश एक आदमी की कहानी थी जो सालों से लकवा का शिकार था और सिर्फ बोल ही सकता था। ऐसे में यह फिल्म 'इच्छामृत्यु' की मांग को लेकर बनाई गई थी। इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। संजय अब सुप्रीम कोर्ट के इस कानून से वे संतुष्ट हैं। 

ALSO READ: सलमान और आमिर के बाद अब इरफान की फिल्म चीन में होगी रिलीज
 
संजय लीला भंसाली जैसे फिल्ममेकर बहुत कम ही होते हैं। माना कि उनकी फिल्मों के विषय बहुत अलग होते हैं, उनका नज़रिया बहुत अलग होता है और विवाद भी होते हैं। वे पहले से ही जानते हैं कि क्या सही है और आगे के दिनों में क्या होने वाला है। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख