1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hate Story IV, Urvashi Rautela, Box Office, 1st day report

हेट स्टोरी 4 का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

हेट स्टोरी 4
हेट स्टोरी 4 ने पहले दिन की सुबह जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देख उम्मीद जागी थी कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 5 से 6 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा, लेकिन जैसे ही फिल्म के बारे में नकारात्मक बातें सुनने को मिली, शाम और रात के कलेक्शन में उछाल देखने को नहीं मिला। 
 
उर्वशी रौटेला अभिनीत यह फिल्म पहले दिन मात्र 3.76 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई जो कि बेहद कम है और इससे फिल्म की उम्मीद पर करारा झटका लगा है। 
 
गौरतलब है कि इस सीरिज की तीसरी फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हेट स्टोरी 2 ने पौने पांच करोड़ और हेट स्टोरी ने सवा दो करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। इस तरह हेट स्टोरी 4 तो दो और तीन से भी पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले में पीछे रही है। 
 
हेट स्टोरी 4 में इस बार मसाला कम और मेलोड्रामा ज्यादा है, लिहाजा दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। इस तरह की फिल्म में दर्शक बोल्ड सीन और हार्ड हिटिंग डायलॉग की उम्मीद लिए जाते हैं, लेकिन वैसा कुछ हेट स्टोरी 4 में नहीं है। खासतौर पर फिल्म का सेकंड हाफ बहुत कमजोर है। 
 
देखना ये है कि शनिवार और रविवार फिल्म का व्यवसाय कैसा रहता है। 
अगला लेख
टेहरी में स्कूटी पर नज़र आए शाहिद और श्रद्धा कपूर