Daily Horoscope
✕

शूटिंग खत्म कर संदीप और पिंकी हो गए फरार

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (14:26 IST)
फिल्म 'इश्कज़ादे' स्टार्स अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नज़र आने वाले हैं। इश्कज़ादे और इस जोड़ी के फैंस उन्हें दोबारा साथ देखने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग खत्म हो चुकी है, इसकी जानकारी अर्जुन कपूर ने सोशल साइट पर दी। 
 
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में बॉलीवुड में साथ डेब्यु किया था। इतने साल बाद दोबारा साथ काम करने पर दोनों दोस्त बहुत उत्सुक थे और हमेशा सेट पर से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 
 
हाल ही में अर्जुन ने ट्विटर पर फिल्म का एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा मेरी 10वी फिल्म की शूटिंग मेरी पहली को-स्टार परिणीति चोपड़ा के साथ मैंने खत्म कर ही दी। परिणीति, दिबाकर बैनर्जी और उनकी टीम के साथ काम करना शानदार है। उम्मीद है आपको 3 अगस्त को आने वाली चीज़ पसंद आएगी क्योंकि संदीप और पिंकी फरार होने वाले हैं। 
 
फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। इसे दिबाकर बैनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हुई है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख