manglik dosh calculator
✕

हिजाब पहनने पर सना खान को यूजर ने किया ट्रोल, मिला करारा जवाब

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (13:14 IST)
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सना खान ने अचानक एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर सभी को हैरान कर दिया था। शोबिज छोड़ने के कुछ दिन बाद सना खान ने मुफ्ती अनस से शादी रचाकर सबकों एक बार फिर चौंका दिया था। इसके बाद सना ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी सभी ग्लैमरस तस्वीरें भी डिलिट कर दी थी। 
 
सना खान अब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन अब वह सिर्फ हिजाब पहने तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।  हाल ही में सना खान ने हिजाब पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 
 
तस्वीर शेयर करते हुए सना ने लिखा था, सुनो, लोगो से डरते क्यूं हो? क्या तुमने ये आयत नहीं पढ़ी। अल्लाह जिसे चाहे इज्जत देता है और अल्लाह जिसे चाहे ज़िल्लत देता है। कभी इज्जतों में जिल्लत छुपी होती है और कभी जिल्लतों में इज्जत।
 
सना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उनके हिजाब पहनने को लेकर सवाल उठाए। यूजर ने लिखा, 'इतना कष्ट करके पढ़ाई लिखाई की, लेकिन फायदा क्या हुआ, वही सबके जैसा पर्दे के अंदर रहना। सना ने इस यूजर को करारा जवाब दिया है।
 
सना ने इसके जवाब में लिखा, मेरे भाई जब पर्दा में रहके मैं अपना बिजनेस कर सकती हूं, शानदार ससुराल वाले और पति मिल सकता है तो और क्या चाहिए। सबसे बड़ी बात अल्लाह हर तरह से मेरी हिफाजत कर रहा है। आल्हामदुलिल्लाह। 
 
बता दें कि सना खान ने इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी एक पोस्ट लिखकर दी थी। सना ने लिखा था, यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए।
 
उन्होंने लिखा था, गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे। इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने 'शोबिज' (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख