suvichar
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस फ्लॉप, 100 क्या अब 75 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (16:46 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। बॉलीवुड को इस महंगे बजट की फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन फिल्म को दर्शकों ने अस्वीकार कर दिया। एक दिन भी फिल्म ने अपेक्षा के अनुरूप व्यवसाय नहीं किया। अक्षय कुमार बच्चन पांडे के बाद यह लगातार दूसरी फिल्म असफल रही। 
 
सम्राट पृथ्वीराज ने पहले सप्ताह में शुक्रवार 10.70 करोड़ रुपये, शनिवार 12.60 करोड़ रुपये, रविवार 16.10 करोड़ रुपये, सोमवार 5 करोड़ रुपये, मंगलवार 4.25 करोड़ रुपये, बुधवार 3.60 करोड़ रुपये और गुरुवार को 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 55.05 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म के सौ करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना खत्म हो गई है। अब 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी यह शायद ही छू पाए। बड़े बजट के साथ तैयार की गई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक रहा। 
 
अक्षय कुमार, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त अभिनीत फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। 

Show comments

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

अदिति राव हैदरी ने बताया जिंदगी का फलसफा, मणि रत्नम के साथ काम करने को बताया टर्निंग पॉइंट

विद्युत जामवाल ने 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलक, आंखों में आए आंसू, वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख