biodatamaker
✕

इंडस्ट्री से ब्रेक लेने पर सामंथा रुथ प्रभु को हुआ करोड़ों का नुकसान!

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2023 (14:42 IST)
samantha ruth prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन‍ दिनों अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए इंडस्ट्री से करीब एक साल का ब्रेक ले लिया है। अगस्त महीने में वह इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगी। उससे पहले सामंथा घर पर ही आराम कर रही हैं।
 
खबर आ रही है कि ब्रेक की वजह से सामंथा रुथ प्रभु को बड़ा नुकसान हुआ है। कथित तौर पर इस पूरे वक्त के दौरान उन्हें कई करोड़ रुपयों का भारी नुकसान हुआ है। बीमारी के इलाज के चलते लिए गए ब्रेक के कारण सामंथा ने कुछ समय के लिए तेलुगू, हिंदी और तमिल इंडस्ट्री में कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं करने का फैसला किया है। 
 
कहा जा रहा है कि सामंथा ने कई मेकर्स को पहले से साइन किए गए प्रोजेक्ट्स के पैसे भी लौटा दिए हैं। 'ग्रेट आंध्रा डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब के कारण सामंथा को 12 से 13 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 
सामंथा ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस से जूझ रहीहैं। इस बीमारी में मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है जिससे गंभीर दर्द होता है। ब्रेक से जाने से पहले सामंथा ने फिल्म 'कुशी' और 'सिटाडेल' के इंडियन वर्जन की शूटिंग खत्म कर ली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख