dharma sangrah
✕

सर्कस सीक्वेंस के साथ सलमान खान 22 जुलाई से शुरू करेंगे 'भारत' की शूटिंग

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (18:52 IST)
सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' एक पीरियड ड्रामा है जिसकी शूटिंग 22 जुलाई से सलमान खान शुरू करेंगे। यह एक सर्कस का सीक्वेंस होगा। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं। मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में सेट लगाया गया है जहां पर अगस्त तक शूटिंग चलेगी। इसके बाद माल्टा और अबू धाबी में शूटिंग होगी। 
 
निर्देशक अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म की शूटिंग महीनों चलेगी जिसका पूरा प्लान बनाया जा चुका है। सर्कस सीक्वेंस में 60 का दशक दिखाया जाएगा। इस बारे में अली बताते हैं 'राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर की तरह यह भी इंडियन-रशियन सर्कस होगा। इसमें सर्कस की तमाम ट्रिक्स दिखाई जाएगी जिसमें ट्रैपेज़ी हूप्स और रोप स्टंट्स शामिल हैं। सलमान और दिशा का यह इंट्रोडक्शन सीन होगा। सलमान इसमें मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट दिखाने वाले बने हैं जबकि दिशा सर्कस में ट्रैपेज़ी आर्टिस्ट हैं।' 
 
सलमान का हाल ही में 'दबंग टूर' खत्म हुआ है। 'भारत' के शूट के लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेना 17 जुलाई से आरंभ किया जबकि दिशा लंबे समय से तैयारी कर रही हैं। सलमान का इस सीक्वेंस में प्रोस्थेटिक (मेक अप) किया जाएगा और उनका 'करण अर्जुन' वाला लुक दिखाई देगा।  
 
अब्बास अपनी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं 'मुंबई शेड्यूल का अंत एक होली सांग से होगा जो कि सलमान और प्रियंका पर फिल्माया जाएगा। प्रियंका अगस्त से शूटिंग शुरू करेंगी। उनके भी कई लुक नजर आएंगे क्योंकि फिल्म 1960 से वर्तमान के समय तक की है। प्रियंका के लुक पर भी टीम काम कर रही है। 
 
'भारत का निर्माता हैं अतुल अग्निहोत्री हैं। फिल्म का निर्माण रील लाइफ प्रोडक्शन प्रा.लि. और टी सीरिज के बैनर तले हो रहा है। 2019 की ईद पर फिल्म रिलीज होगी। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख