biodatamaker
✕

अक्षय कुमार की गोल्ड में एक-दो नहीं, 2000 एक्टर्स आएंगे नजर

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (18:03 IST)
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने की कहानी है, जिसमें वास्तविकता बनाए रखने की यथासंभव कोशिश की गई है। 
 
यह 2018 की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फ़िल्म है जिसमें 2000 से अधिक एक्टर्स लिए गए है। चूंकि फिल्म में ब्रिटिश दौर की कहानी है इसलिए इसमें भारतीय एक्टर्स से ले कर ब्रिटिश एक्टर्स तक का काफ़िला शामिल किया गया है।   


 
हॉकी पर आधारित इस फ़िल्म के लिए सभी खिलाड़ियों को हॉकी की विशेष ट्रेनिंग दी गई ताकि वे फ़िल्म में मंझे हुए खिलाड़ी की तरह खेलते हुए नज़र आएं। "गोल्ड" के जरिये फ़िल्म के निर्माता उस ऐतिहासिक लम्हें को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।
 
फिल्म में अक्षय कुमार, हॉकी खिलाड़ी तपन दास के सपने से देश को रूबरू करवाएंगे, जो हॉकी में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना चाहते थे।

 
वह लंदन में 1948 के ओलंपिक के लिए टीम को प्रशिक्षित करते हैं, जो अंग्रेजों के खिलाफ अपने मैदान पर मुकाबला करने के लिए सभी एथलीट को प्रेरणा देते हैं। जिसके बाद, भारत आख़िरकार 12 अगस्त, 1948 के दिन स्वर्ण पदक जीत जाता है और इस जीत के साथ देश का सर गर्व से ओर ऊपर हो जाता है। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है। 
 
फ़िल्म "गोल्ड" के साथ न केवल अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे हैं, बल्कि इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल अभिनीत, गोल्ड पॉवर पैक कलाकरों से लैस है।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा कागती द्वारा निर्देशित "गोल्ड" 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख