dharma sangrah
✕

रेमो की फिल्म सलमान खान के साथ वरुण धवन... 2019 में होगी रिलीज

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (15:33 IST)
हाल ही में बताया गया कि भूषण कुमार और रेमो डिसूजा डांस पर आधारित एक महंगे बजट की फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस में ए-लिस्ट एक्टर्स होंगे और रेमो इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। फिल्म के कलाकारों के बारे में 19 मार्च को जानकारी दी जाएगी। 
 
यह बात सामने आते ही बॉलीवुड में खलबली मच गई है कि कौन कलाकार इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबरची अपने स्तर पर खबर तलाश रहे हैं। 
 
वैसे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फिल्म में सलमान खान, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आ सकते हैं। 
 
वरुण और सलमान दोनों के साथ रेमो ने काम किया है। वरुण के साथ 'एबीसीडी 2' जैसी सफल फिल्म रेमो बना चुके हैं तो दूसरी ओर सलमान के साथ वे इस समय 'रेस 3' बना रहे हैं जो इस वर्ष ईद पर प्रदर्शित होने वाली है। 
 
सलमान के साथ कुछ महीनों पहले रेमो ने एक डांस आधारित फिल्म प्लान की थी जिसमें एक 13 वर्ष की लड़की के पिता का रोल सलमान को अदा करना था, लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई। 
 
संभव है कि उसी फिल्म को नए सिरे से रेमो बनाने जा रहे हों। इस बारे में खुलासा होने में ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख