ramcharitmanas
✕

रणवीर सिंह को लेकर बायोपिक बनाएंगे करण जौहर...

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (15:13 IST)
रणवीर सिंह इस समय तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। रोहित शेट्टी और कबीर खान जैसे फिल्म निर्देशकों के साथ वे फिल्म कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशकों की फिल्म वे कर चुके हैं। 
 
करण जौहर भी अब रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। ये कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी फिल्म होगी। 


 
ओशो यानी कि आचार्य रजनीश की बायोपिक करण जौहर प्लान कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि रजनीश की भूमिका रणवीर सिंह अदा करें। 
 
यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा क्योंकि कई देशों में ओशो के भक्त मौजूद हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शकुन बत्रा उठाएंगे जो करण के लिए कुछ फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। 
 
फिलहाल फिल्म बनाने की योजना बनाई गई है और इस दिशा में काम किया जा रहा है। करण की फिल्म को रणवीर शायद ही मना करें। रणवीर को हाल ही में रिलीज हुई 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार में बेहद सराहा गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। 
 
गौरतलब है कि रजनीश के भक्तों में बॉलीवुड से विनोद खन्ना और महेश भट्ट जैसे दिग्गज भी शामिल थे। 

Show comments

'तुम्बाड 2' में कैसे हुई आलिया भट्ट की एंट्री? सोहम शाह ने बताई पूरी कहानी

सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- पीछे का याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलके आमिर खान के आंसू, बोले- 30 साल तक पागल की तरह काम किया, खो दिए रिश्ते

बर्थडे स्पेशल: बॉक्स ऑफिस से फैंस के दिलों तक, ये 5 बातें प्रभास को बनाती हैं सबसे सुपरस्टार

'ये प्रेम मोल लिया' के गाने ‘झुमका पटोला’ पर सीमा पाहवा का धमाकेदार डांस, शरवरी से भूमि पेडनेकर तक बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख