Daily Horoscope
✕

सलमान खान के स्टारडम का दिखा जलवा, टीआरपी चार्ट में छाया 'बिग बॉस'

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (17:40 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों टेलीविजन पर छाया हुआ है। सबसे लोकप्रिय नॉन-फिक्शन टेलीविजन रियलिटी शो, बिग बॉस ने आज अपनी एक खास जगह बनाई है और पूरे देश में एक अलग फैनबेस बनाया है। अपने 16वें सीजन में चल रहे इस शो की (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

 
जैसा कि सब जानते है कि सलमान खान का फैन बेस बहुत बड़ा हैं, जो हरदम उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहता हैं, बिग बॉस के मंच पर भी अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और जिनका उत्साह और लगाव हर सीजन के साथ लगातार बढ़ रहा है।
 
बिग बॉस की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह शो अपने 16वें सीजन में चल रहा है और इसकी लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या हर साल लगातार बढ़ रही है। इसका कारण भी साफ है, सलमान खान ने अपने स्टारडम की ताकत को साबित कर दिया है कि यह शो लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रहा है और चार्ट के टॉप पर पहुंच गया है। 
 
जब से सलमान ने होस्ट पोडियम पर शो की कमान संभाली, यह पूरी तरह से समलान का ही शो बन चुका हैं। इसके अलावा, यह एक हैरान कर देने वाली बात है कि जहां ज्यादातर टेलीविजन टीआरपी होल्डर्स डेली सोप हैं, वहीं बिग बॉस एक नॉन-फिक्शन टेलीविजन रियलिटी शो है, जिसने खुद को साबित करते हुए उन सभी के बीच अपनी जगह बनाई है और लिस्ट पर राज कर रहा है। 
 
1 अक्टूबर से शुरू हुआ 'बिग बॉस 16' इस बार टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि शुरूआती समय में इस शो ने कई होस्ट्स को देखा है लेकिन वहीं सलमान खान की एक मेजबान के रूप में एंट्री ने टीआरपी को अगले लेवल पर पहुंचा दिया हैं। यह उनका करिश्मा और आकर्षण है जिसने शो को हर घर में सबसे पसंदीदा में से एक बना दिया।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख