Daily Horoscope
✕

दिशा पाटनी ने सलमान और अपनी उम्र के अंतर पर की बात तो भड़के भाईजान

Updated: गुरुवार, 30 मई 2019 (16:01 IST)
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान संग नजर आएंगी। लेकिन इसके बाद शायद ही दिशा किसी और फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आ पाएंगी। ऐसा खुद दिशा का कहना है।
 
हाल ही में दिशा पाटनी ने कहा कि 'अली सर ने मुझे एक भूमिका के लिए बुलाया, जो स्पेशल अपीयरेंस से कई अधिक था। मैंने उन्हें सुना और क्योंकि कैरेक्टर सलमान सर के साथ था तो मैंने हां कर दियास ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता कि आगे कभी भी मुझे सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा. यहां तक कि अली सर ने भी मुझे स्क्रिप्ट सुनाते हुए ये कहा।'
 
दिशा पाटनी से जब इसके पीछे की वजह के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि जाहिर है हमारे बीच उम्र का अंतर है। एक्ट्रेस ने बताया कि भारत में ये इसलिए मान्य है क्योंकि फिल्म के उस हिस्से में सलमान सर यंग एज में हैं। जिसकी वजह से चल गया। सलमान खान अद्भुत इंसान हैं। बहुत मेहनती भी हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। एक तरफ, भारत बहुत स्पेशल है क्योंकि मैंने इस तरह की फिल्म नहीं की है। इसलिए उन्हें लगता है कि सलमान के साथ दूसरा मौका नहीं मिल सकता है।
 
दिशा पाटनी के इस जवाब के बाद अब सलमान खान ने अपना रिएक्शन दिया है। सलमान खान ने कहा कि ऐसा क्यों, वो किस एज गैप की बात कर रही हैं। मैं अब भी 17 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ फिल्म कर रहा हूं। सलमान के इस बयान को आलिया भट्ट के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सलमान और आलिया फिल्म इंशाअल्लाह में साथ नजर आने वाले हैं।

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख