Daily Horoscope
✕

सलमान खान की शर्तों से घिरी रेस 3

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (18:12 IST)
सलमान खान अपनी फिल्म 'रेस-3' को लेकर जुट चुके हैं और 9 नवंबर से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सलमान इस फिल्म के लिए उत्साहित इसलिए भी हैं क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में वे एक्टर भी हैं और को-प्रोड्युसर भी। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट भी तय की है, लेकिन उनकी शर्तों का अंबार तो खत्म ही नहीं हो रहा। 
 
हाल ही में 'रेस 3' की पहले दिन के शूट की तस्वीरें सामने आई हैं। शूटिंग के पहले ही दिन सलमान ने मेकर्स के सामने अपनी शर्तें रख दी। सलमान खान ने साफ कर दिया है कि फिल्म में 'रेस' और 'रेस-2' की तरह कोई बोल्ड या इंटिमेट सीन नहीं होगा। उसके बाद उन्होंने ड्रग्स डीलिंग वाले सीन को भी हटाने का कहा। वैसे सलमान अपनी हर फिल्म में इसी शर्त पर काम करते हैं। उनका मानना है कि उनकी फिल्में ऐसी होनी चाहिए जिसे बच्चे भी देख सके। इसलिए इस तरह के गलत काम वे परदे पर नहीं दिखाना चाहते। 
 
फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सलमान खान की पार्टनर के रूप में दिखेंगी, लेकिन उनका कोई इंटीमेट सीन नहीं होगा। 
एक शर्त में उन्होंने फिल्म में ह्यूमर की मांग की है। पहली दो फिल्मों में अनिल कपूर का किरदार कॉमेडी से भरा था, लेकिन इस फिल्म में अनिल कपूर नहीं हैं। हो सकता है फिल्म में उनका कैमियो ही हो जाए। 
 
सलमान की आखिरी शर्त थी फिल्म के सेट को लेकर। उन्होंने डायरेक्टर रेमो डिसूजा को कहा कि उन्हें सेट को अपग्रेड करने की ज़रूरत है क्योंकि वह काफी भड़कीला है और आज के जमाने के दर्शकों को पसंद नहीं आएगा।
 
फिल्म 'रेस-3' में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज़, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े और फ्रेडी दारूवाला भी नजर आएंगे। 

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख