ramcharitmanas

रेस 3 के फ्लॉप होने के बावजूद रेमो के साथ अगली फिल्म करेंगे सलमान खान

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (15:45 IST)
लगता है कि सलमान खान जिद पर आ गए हैं कि रेमो के साथ मैं एक हिट तो जरूर दूंगा। इसीलिए रेमो के साथ उनके द्वारा अगली फिल्म किए जाने की खबर है। 
 
रेमो और सलमान खान की ईद पर प्रदर्शित हुई फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म के निर्माता ने जरूर 100 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स और कुछ सिनेमा मालिकों को फिल्म से नुकसान उठाना पड़ा। फिल्म सिर्फ 165 करोड़ रुपये के आसपास ही व्यवसाय कर पाई जो कि फिल्म की लागत को देखते हुए कम है। 
 
फिल्म इतनी बुरी थी कि क्रिटिक्स ने तो धज्जियां उड़ाई ही, सलमान के फैंस को भी फिल्म पसंद नहीं आई। ट्विटर पर कहा जाने लगा कि सलमान हमें दबंग 3 जैसी फिल्मों की जरूरत नहीं है। 
 
इन बातों का सलमान पर कोई असर नहीं हुआ है। रेमो ने महीनों पहले सलमान के साथ एक डांस आधारित फिल्म प्लान की थी जिसमें सलमान एक चौदह वर्षीय लड़की के पापा के रोल में हैं। 
 
रेस 3 की असफलता के बाद लगा कि यह फिल्म नहीं बनेगी, लेकिन रेमो ने हाल ही में एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा सलमान को लेकर वो फिल्म जरूर बनेगी। सलमान और मुझे कोई समस्या नहीं है। फिलहाल मैं वरुण और कैटरीना को लेकर एक डांस आधारित फिल्म बना रहा हूं जबकि सलमान सर दबंग 3 और भारत कर रहे हैं। 
 
जैसे ही इन फिल्मों की शूटिंग खत्म हो जाएगी हम अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह डांस बेस्ड फिल्म होगी। तो तैयार हो जाइए रेमो और सलमान की एक और फिल्म के लिए, इस उम्मीद के साथ इस बार फिल्म रेस 3 जैसी नहीं होगी। 

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख