suvichar
✕

संजू का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन... ब्लॉकबस्टर की ओर

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (13:43 IST)
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन नया कीर्तिमान बना रही है। फिल्म जिस तेजी से आगे बढ़ रही है उससे कई कीर्तिमान खतरे में नजर आने लगे हैं। फिल्म आसानी से 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। संभव है कि यह आमिर खान की 'दंगल' से भी आगे निकल जाए, जिसने लगभग 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
संजू ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 38.60 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपये, चौथे दिन 25.35 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 22.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में यह फिल्म अब तक 167.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह फिल्म अब ब्लॉकबस्टर बनने की ओर है। 
 
पहले सप्ताह में फिल्म आसानी से दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे सप्ताह में भी फिल्म से अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। आने वाले दो-तीन सप्ताह तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
 
रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, विकी कौशल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म संजय दत्त के जीवन में घटी घटनाओं से प्रेरित है। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख