shradh paksha
✕

सलमान खान ने बताया कि वे शादी क्यों नहीं कर रहे हैं...

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (12:16 IST)
सलमान खान का शादी न करना एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। 52 वर्षीय इस स्टार की शादी को लेकर न जाने कितना लिखा जा चुका है। कोई भी इंटरव्यू इस प्रश्न के बिना पूरा नहीं होता कि सलमान आप शादी कब करने वाले हैं। 
 
हाल ही में सलमान मीडिया से मुखातिब थे। यह प्रश्न फिर उनके सामने आ गया। इस बात सलमान कुछ अलग ही मूड में थे और उन्होंने 'फनी स्टाइल' में बता ही दिया कि वे शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। 
 
सलमान ने कहा कि शादी अब बहुत बड़ी बात हो गई है। आपको लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर शादी करना पड़ती है। मेरे पास इतना पैसा नहीं है। मैं नहीं कर सकता। यही कारण है कि मैं अब तक सिंगल हूं। 
 
अब सलमान की इस बात पर भला कौन भरोसा करेगा? जिस सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस से करोड़ों रुपये कमाती है वो शादी न करने के लिए इस तरह का बहाना बना रहा है। 
 
इस समय सलमान का नाम यूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ से जोड़ा जा रहा है। 'रेस 3' के स्टार सलमान अक्सर इन अभिनेत्रियों के साथ दिखते हैं। पार्टी करते हैं, लेकिन कभी भी 'प्यार/मोहब्बत' की बात नहीं स्वीकारते। 
 

Show comments

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' बयान, ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख