sundarkand

बुरी तरह फ्लॉप हुई अय्यारी... बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (11:56 IST)
पहले शो से ही अय्यारी बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी हलचल मचाने में कामयाब नहीं हुई और बाद के दिनों में तो फिल्म की हालत और खराब होती चली गई। दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया और यह बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म से जुड़े सभी लोगों को नुकसान होगा। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों में खास उत्सुकता नहीं जगा पाया था। फिल्म का नाम भी लोगों की समझ से बाहर था। 
 
नीरज पांडे एकमात्र इस फिल्म का आकर्षण थे क्योंकि उन्होंने बेबी, स्पेशल 26, एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, लेकिन नीरज ने निराश किया और यह उनकी सबसे कमजोर फिल्म रही। 
 
अय्यारी ने पहले दिन 3.36 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.35 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.43 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 1.10 करोड़ रुपये, छठे दिन 97 लाख रुपये और सातवे दिन 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 
 
पहले सप्ताह में यह फिल्म भारत से मात्र 16.14 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। विदेश में 22 फरवरी तक फिल्म ने 7.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
2018 की बड़ी फ्लॉप की लिस्ट में अय्यारी शामिल हो गई है। 

Show comments

पहली ही फिल्म से छाए डॉ. विशाल चतुर्वेदी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया अध्याय

करीना कपूर के बेटे तैमूर ने चुना बॉलीवुड से अलग करियर, फुटबॉलर या क्रिकेटर बनने का है सपना

रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सबसे आगे

प्रभास को क्यों कहा जाता है ‘डार्लिंग’? इन 7 किस्सों में छिपा है सुपरस्टार की सादगी का राज

कम स्क्रीन्स से शुरू हुआ सफर, 61 करोड़ पार पहुंची कमाई, अब ग्लोबल रिलीज होगी 'हनुमान अंश'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख