ramcharitmanas
✕

घर का हीरो, शानदार म्युजिक, लेकिन कहानी चुनने में चूके सलमान खान

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (16:42 IST)
नए चेहरों को लेकर फिल्म बनाना हिम्मत भरा काम है, लेकिन सलमान को यह करने में मजा आता है। सोनाक्षी सिन्हा, ज़रीन खान को उन्होंने अपने साथ लांच किया था। अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को लेकर उन्होंने 'हीरो' बनाई। लवयात्री में उन्होंने अपने जीजा आयुष शर्मा को लिया और हीरोइन के रूप में वरीना हुसैन को चुना। 
 
यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिक्स है। फिल्म में घर का हीरो है इसलिए सलमान ने प्रमोशन में कोई कसर बाकी नहीं रखी। फिल्म बनाने में भी कोई समझौता नहीं किया।



फिल्म का संगीत तो बेहद शानदार है। गाने युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हुए हैं। कमी है तो कहानी में। आश्चर्य की बात है कि फिल्म पर इतना पैसा खर्च किया गया, लेकिन ढंग की कहानी नहीं चुनी गई।  
 
कहानी में बिलकुल नयापन नहीं है। सत्तर और अस्सी के दशक में इस तरह की कहानी पर सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं। कहानी बासी हो और प्रस्तुतिकरण में ताजगी हो तो भी बात बन जाती है, लेकिन यहां पर भी फिल्म मार खा गई।

मधुर संगीत, शानदार सेट, हीरो-हीरोइन का पहली फिल्म के हिसाब से अच्छा परफॉर्मेंस, जबरदस्त प्रमोशन को अच्छी कहानी का साथ मिल जाता तो बॉक्स ऑफिस पर लवयात्री की यात्रा सुखद हो जाती। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख