biodatamaker
✕

शाहरुख खान का बड़ा दांव, आर या पार

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (05:45 IST)
शाहरुख खान का करियर डांवाडोल हो रहा है। पिछली कुछ फिल्मों की असफलता ने किंग खान के सिंहासन को हिला दिया है। सारा दारोमदार 'ज़ीरो' पर टिका है जो शाहरुख को फिर हीरो बना सकती है। ज़ीरो पर शाहरुख पूरा जोर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म है। 
 
इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं। तकनीक पर काफी पैसा खर्च किया गया है। शाहरुख इस फिल्म को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई नामी-गिरामी कलाकार इस फिल्म में छोटे-छोटे रोल में नजर आएंगे। 
 
इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतनी महंगी फिल्म शाहरुख खान ने आज तक नहीं की है। लागत वसूलने के लिए इस फिल्म को शाहरुख की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनना होगा। 
शाहरुख ने बड़ा दांव खेला है। आर या पार का। पूरी ताकत झोंक दी है। पैसे से लेकर तो एक्टिंग तक। निर्देशक आनंद एल राय कहते हैं कि अभिनेता के रूप में शाहरुख ने पूरी ऊर्जा लगा दी है। 
 
यह देखना दिलचस्प रहेगा कि ज़ीरो बॉक्स ऑफिस कितने करोड़ कमाती है। 

Show comments

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सनी देओल की 'सूर्या' पर विवाद, IMA ने लगाया मेडिकल प्रोफेशन की छवि खराब करने का आरोप

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख