dharma sangrah
✕

तेरा क्या होगा सलमान?

फ्लॉप पर फ्लॉप दिए जा रहे सलमान को अब टाइगर 3 का सहारा

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (18:15 IST)
  • किसी का भाई किसी की जान भी फ्लॉप
  • सलमान लगा रहे हैं बॉक्स ऑफिस पर असफल फिल्मों का ढेर
  • क्या सलमान की होगी शाहरुख जैसी वापसी?
     
रेस 2, दबंग 3, भारत के बाद किसी का भाई किसी का जान भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं और सलमान खान के माथे पर चिंता की लकीरें उभर गईं। 2018 के बाद से सलमान ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है और सलमान को समझ नहीं आ रहा है कि उनके फैंस कहां गए जो पोस्टर पर उनका फोटो देख टिकट खरीद लेते थे। किसी का भाई किसी की जान के लिए सलमान ने खूब मेहनत की। ईद पर रिलीज भी किया, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और किसी भी दिन फिल्म ने ऐसा बिज़नेस नहीं किया जो सलमान के स्टारडम को मैच करता हो। 
 
कारण ढूंढे जा रहे हैं सलमान की असफलता के। कोई कह रहा है कि सलमान के फिल्मों का सिलेक्शन बहुत गलत है। कोई कह रहा है कि ढंग के डायरेक्टर के साथ काम नहीं कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सलमान की लोकप्रियता अब कम हो गई है? जितने मुंह उतनी बातें। 
 
वैसे सलमान के कट्टर फैंस कह रहे हैं कि जब शाहरुख खान धमाकेदार वापसी कर सकते हैं तो सलमान खान क्यों नहीं कर सकते? उन्हें यकीन है कि टाइगर 3 के जरिये सलमान की शानदार वापसी होगी जो इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। 
 
टाइगर 3 एक एक्शन पैक्ड मूवी है। दो हिट मूवी का तीसरा भाग है। सलमान का एक्शन अवतार है लिहाजा सलमान भी उम्मीद पाले बैठे हैं कि टाइगर 3 उनके करियर में वही कमाल दिखाएगी जैसा पठान ने शाहरुख के करियर में दिखाया है। 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख