sundarkand
✕

Adipurush Trailer Review: गलती छिपाने में की बड़ी गलती

Updated: मंगलवार, 9 मई 2023 (18:08 IST)
Adipurush Trailer Review: कुछ महीनों पहले प्रभास अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देख जनता-जनार्दन भड़क गई थी। राम, हनुमान को जिस तरह से पेश किया गया था उससे लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंची। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के ट्रेलर के खिलाफ जहर उगला गया। इससे घबरा कर फिल्म के प्रोड्यूसर ने अपनी की रिलीज 6 महीने आगे बढ़ा दी। 
 
प्रोड्यूसर की ओर से कहा गया कि वे फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं और सुधार के साथ फिल्म को रिलीज करेंगे इसलिए इसे प्रदर्शित करने की तारीख बढ़ा दी गई है। 16 जून को फिल्म रिलीज हो रही है और ट्रेलर फिर रिलीज किया गया है। 
 
नए ट्रेलर में वो सब हटा दिया गया है जिसको लेकर आलोचना की गई थी। वीडियो गेम्स जैसे वीएफएक्स हटा दिए गए हैं और दृश्यों को सामान्य किया गया है। लेकिन बात नहीं बनी। 
 
रामायण की कहानी सभी को पता है। इस मूवी को दर्शक विज्युअल्स और कहानी कहने के तरीके को देखने के लिए जाएंगे, लेकिन ट्रेलर में ऐसी बात ही नहीं है कि फिल्म देखने की उत्सुकता जागे। ट्रेलर में चंद सीन देखने को मिलते हैं और ये एनिमेटेड मूवी की तरह लगते हैं। पता नहीं इस उजली कहानी में अंधेरा सा क्यों रखा गया है। क्या फिल्म की कमियों को छिपाने के लिए? 
 
लक्ष्मण का किरदार निभाने वाला कलाकार नामी होना चाहिए था। चयन सही नहीं है। हनुमानजी के लुक पर फिर सवाल है। पिछली बार रावण के लुक पर हल्ला मचा था इसलिए चतुराई से रावण को ट्रेलर के अंत में दिखाया गया और वो भी आधा चेहरा। यानी कि रावण के लुक पर कोई काम नहीं हुआ। वैसे भी फिल्म को रीशूट करना संभव नहीं था। थोड़ा-बहुत तकनीकी स्तर पर भी ही फेरबदल कर सकते हैं और ये काम भी सफाई से नहीं हुआ। 
 
ऐसी फिल्मों में वॉव फैक्टर होना चाहिए और ट्रेलर में ही वॉव फेक्टर नहीं है तो फिल्म में क्या होंगे? ट्रेलर बहुत संभल कर बनाया गया है और सुरक्षित खेला गया दांव साफ नजर आ रहा है। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। कमजोरियों को छिपाने में यह बात उजागर हो गई कि प्रोडक्ट में दम नहीं है। बाकी 16 जून को इस बारे में और खुलासा हो जाएगा।

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख