Daily Horoscope
✕

शहनाज गिल से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, 'बिग बॉस' ने बदल दी इन सेलेब्स की जिंदगी

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (17:32 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। सुपरस्टार ने अपने सबसे लोकप्रिय नॉन-फिक्शन टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कई जाने-पहचाने चेहरों को सुर्खियों में ला दिया है। 

 
जबकि यह शो अभी अपने 16वें सीजन में चल रहा है, इसमें कई हस्तियां देखी गई हैं जिन्हें सलमान खान अलग-अलग बैकग्राउंड से लेकर आए और इन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की। ऐसे में अगर हम उन नामों पर गौर करें जिन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया और अपने क्षेत्र में भारी लोकप्रियता हासिल की, तो वे हैं -
 
शहनाज कौर गिल
शहनाज गिल अपने खूबसूरत पलों और दिवंगत टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने संबंधों को लेकर सुर्खियों में थीं। शहनाज भले ही बिग बॉस 14 नहीं जीत पाईं, लेकिन अपनी क्यूट स्माइल और पर्सनालिटी से उन्होंने कईयों के दिल जरूर जीते। शहनाज के पास अब कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और फिल्में हैं। जहां वह सलमान खान के साथ एक फिल्म कर रही हैं तो वहीं वो रिया कपूर द्वारा निर्मित एक फिल्म का भी हिस्सा हैं। 
 
शो में अक्सर अपने वेट को लेकर ट्रोल हुई शहनाज ने अपने जबरदस्त वेट लॉस से भी सभी को चौंका दिया। शहनाज़ को बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में देखा गया था जहां उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी थी।
 
तेजस्वी प्रकाश
हिंदी और मराठी फिल्मों में दिखाई देने के बाद, तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 जीता और फिर कई लोकप्रिय रियलिटी शोज, फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा बनीं।
 
सनी लियोनी
सनी लियोनी ने बिग बॉस 5 में धमाकेदार अपीयरेंस के साथ भारत में अपनी शुरुआत की। वह बिग बॉस हाउस में आते ही एक सेलिब्रिटी बन गईं, और उन्होंने शो में रहते हुए ही उनकी पहली इंडियन फिल्म भी मिल गई। इस शो में पार्ट लेने के बाद सनी की जिंदगी ऐसी बदली कि शो से बाहर आते ही उन्हें कई फिल्मों में साइन कर लिया गया। अब सनी हैपिली मैरिड हैं और दो बच्चों की मां हैं, वह अपकमिंग स्पिल्ट्सविला शो की मेजबानी भी कर रही हैं।
 
प्रिंस नरूला
इसके अलावा, प्रिंस नरूला ने बिग बॉस सीजन 9 जीता, जो बाद में टीवी सीरियल्स, म्यूजिक वीडियोज और कई पॉपुलर रियलिटी शो में अपना नाम बना चुका हैं।
 
इनके अलावा सीजन 13 से आसिम रियाज और हिमांशी खुराना, सीजन 14 से निक्की तंबोली, सीजन 9 से युविका चौधरी, सीजन 13 से रश्मि देसाई, सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी, सीजन 14 से एली गोनी, सीजन 1 और 14 में भाग लेने वाली राखी सावंत, सीजन 10 से मनु पंजाबी, सीजन 11 से विकास गुप्ता, सीजन 10 से मोनालिसा और सीजन 7 जीतने वाली गौहर खान भी बिग बॉस हाउस से कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने शो में सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने के कारण अपने करियर में बहुत ऊंचाइयां हासिल कीं।
 
सलमान खान 12 साल से बिग बॉस के होस्ट हैं। उन्होंने 2010 में इसके चौथे सीज़न से शो की मेजबानी शुरू की और तब से वह लगातार शो का हर सीजन होस्ट करते आ रहे हैं साथ ही शो के सबसे पसंदीदा होस्ट भी हैं। इसके अलावा, सलमान खान ने अपनी दो ब्लॉकबस्टर किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के साथ 2023 के त्योहारों को बुक कर लिया हैं, जो ईद पर रिलीज होने वाली है और टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख