ramcharitmanas
✕

सलमान खान और जॉन अब्राहम की फिल्में ईद 2021 पर होंगी आमने-सामने

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (14:01 IST)
फिल्म व्यवसाय के इन दिनों जिस तरह के हालात हैं उसके कारण सारी फिल्मों के रिलीज शेड्यूल गड़बड़ा गए हैं। सरकार की गाइडलाइन और कोरोनावायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से दर्शक सिनेमाघर में ही नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि दिवाली पर कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को दिवाली पर प्रदर्शित किया जाना था, लेकिन अब इसे 2021 तक टाल दिया गया है। 
 
इसके बावजूद नई रिलीज डेट इस उम्मीद के साथ घोषित की जा रही हैं कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में हालात सुधर जाएंगे। नहीं सुधरे, तो रिलीज डेट को फिर आगे बढ़ा दिया जाएगा। 
 
सलमान खान की फिल्म राधे, जो इस साल ईद पर रिलीज होना थी, को ईद 2021 पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि अधिकृत रूप से घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान इसे ईद पर ही रिलीज करना चाहते हैं क्योंकि इसके अलावा ईद पर रिलीज करने की उनकी कोई अन्य फिल्म तैयार नहीं है। 
 
इसी बीच जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को अधिकृत रूप से ईद पर रिलीज करने की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में दिव्या कुमार खोसला, जॉन की हीरोइन हैं। मिलाप ज़वेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों तेजी से लखनऊ में चल रही है। 
 
यानी कि ईद 2021 में सलमान बनाम जॉन की टक्कर देखने को मिलेगी। ये भी संभव है कि जॉन की फिल्म को आगे-पीछे कर लिया जाए, लेकिन अभी तो टक्कर संभावित लग रही है। 

Show comments

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

'हनुमान अंश' की सफलता पर ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसे कंटेंट सिनेमा का लैंडमार्क कहना जल्दबाजी

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख