biodatamaker
✕

क्या सलमान खान कभी निभा पाएंगे चंगेज खान का किरदार?

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (15:40 IST)
सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए 30 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। तरह-तरह के किरदार उन्होंने निभा कर दर्शकों का मनोरंजन किया है। ये बात और है कि इन दिनों वे एक खास दायरे में बंध गए हैं क्योंकि उनके प्रशंसक उन्हें इसी तरह से देखना ही पसंद करते हैं। 
 
एक इंटरव्यू में जब सलमान से पूछा गया कि इन दिनों हिस्टोरिकल फिल्में खूब बन रही हैं, लोगों को पसंद भी आ रही हैं। क्या आपके दिमाग में कोई ऐतिहासिक किरदार है, जिसकी बायोपिक में आप करना चाहें? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि 'यदि मुझे कभी कोई ऐतिहासिक किरदार करना पड़े या मुझे करना है तो मैं चंगेज खान का किरदार परदे पर निभाना चाहूंगा।
 
बता दें चंगेंज खान एक मंगोल शासक था। जिसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई। वह अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता तथा साम्राज्य विस्तार के लिए जाना जाता था। वर्तमान मंगोलियाई लोग उसे मंगोलिया के 'संस्थापक पिता' के रूप में जानते हैं।
 
सवाल यह है कि क्या चंगेज खान पर कोई फिल्म बनाना चाहेगा? बनाना भी चाहे तो क्या सलमान को लेना चाहेगा? वैसे सलमान खुद फिल्म निर्माता हैं। चाहे तो इस तरह का रोल वे कर सकते हैं और खुद की ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। 
 
फिलहाल तो सलमान की फिल्म 'राधे' का इंतजार है। शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 2021 की ईद पर रिलीज हो सकती है। 

Show comments

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

'हनुमान अंश' की बंपर सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर बनेगा टीवी शो, Sony TV ने जारी किया पहला प्रोमो

मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव को किया गया बेइज्जत? वायरल वीडियो का सामने आया पूरा सच

KBC 18 के सेट पर अमिताभ बच्चन को लगी चोट, शूटिंग के दौरान फिसलकर गिरे बिग बी

‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, SIIMA में 9 अवॉर्ड जीतकर होम्बले फिल्म्स ने फिर दिखाया अपना जलवा

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख