Hanuman Chalisa
✕

बड़ा फैसला, सलमान खान ने क्यों ठुकरा दी आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4'

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (11:36 IST)
फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा 'धूम 4' को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं। वे इस सीरिज को रीबूट कर नए किरदारों को जोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य ने अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की छुट्टी कर दी है और उनके जगह नए कलाकार लिए जाएंगे। 
 
धूम सीरिज में निगेटिव रोल बेहद महत्वपूर्ण होता है। पहले भाग में जान अब्राहम, दूसरे भाग में रितिक रोशन और तीसरे भाग में आमिर खान ने यह रोल निभाए थे और वे हीरो पर भारी पड़े थे। 
 
धूम 4 के लिए आदित्य ने सलमान को फाइनल किया, लेकिन सलमान ने यह फिल्म अब ठुकरा दी है। इसकी वजह है... 


सलमान ने कभी भी निगेटिव रोल करना पसंद नहीं किया। वे हमेशा से मानते आए हैं कि उनकी फिल्म देखने पूरा परिवार आता है। इसमें बच्चें भी शामिल हैं और महिलाएं भी। वे सलमान को 'हीरो' के रूप में पसंद करते हैं। 
 
यदि सलमान ने ग्रे शेड वाले किरदार निभाए तो उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ेगा। साथ ही उनके फैंस को भी यह बात पसंद नहीं आएगी। धूम 4 में उन्हें निगेटिव रोल ही निभाने को मिलेगा और वे इसे करने में उनकी कोई रूचि नहीं है, लिहाजा उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। सलमान की जगह यह आएगा नजर... 

तो सलमान की जगह कौन लेगा? इस बारे में सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान यह रोल कर सकते हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने डर, बाजीगर, अंजाम जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल अदा किए थे और उन्हें काफी पसंद किया गया था। 
 
वैसे भी शाहरुख पिछले दिनों आदित्य से मिले थे और उनसे गुजारिश की थी कि वे यश राज फिल्म्स के तले उनके लिए एक बड़ी फिल्म बनाए क्योंकि उनका करियर नाजुक दौर से गुजर रहा है। संभव है कि अब सलमान की बजाय शाहरुख 'धूम 4' में धूम मचाते नजर आएं। 

Show comments

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख