• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ekta kapoor movie shotgun shadi changed into jabariya jodi
Written By

एकता कपूर की 'शॉटगन शादी' में बड़ा बदलाव, सिद्धार्थ की वजह से बदलना पड़ गया नाम

एकता कपूर की 'शॉटगन शादी' में बड़ा बदलाव, सिद्धार्थ की वजह से बदलना पड़ गया नाम - ekta kapoor movie shotgun shadi changed into jabariya jodi
एकता कपूर की अगली फिल्म 'शॉटगन शादी' की चर्चा लंबे समय से बनी हुई है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बनी है और दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि अब एकता कपूर ने फिल्म का नाम बदल दिया है। फिल्म पकड़वा विवाह पर आधारित होगी। इसमें लड़की के घरवाले लड़के का किडनैप कर जबर्दस्ती लड़की से उसकी शादी करा देते हैं। यह भारत के कुछ इलाकों में रिवाज के तौर पर माना जाता है।
 
ऐसे में फिल्म का नाम एकता ने 'शॉटगन शादी' से बदलकर 'जबरिया जोड़ी' कर दिया है। भोजपुरी में 'जबरिया' का मतलब जबरन या जबरदस्‍ती होता है। नाम से ही साफ होता है कि फिल्म में जबर्दस्ती से शादी की जोड़ी बताई जाएगी। इसमें सिद्धार्थ एक बिहारी ठग के रोल में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो यह नया नाम खुद सिद्धार्थ के दिमाग में स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आया था। टीम को सिद्धार्थ का यह नाम बहुत पसंद आया और एकता ने इसे तुरंत बदल दिया।
 
फिल्म का पहला पोस्टर जल्द ही रिलीज होगा और दोनों एक्टर्स के फर्स्ट लुक भी सामने आएंगे। लुक जारी होने के बाद जाहिर तौर पर दर्शकों का क्रेज और बढ़ जाएगा। सिद्धार्थ और परिणीति दोनों ही शानदार और चुलबुले एक्टर्स हैं। ऐसे में इनका एक ही फिल्म में आना, और वो भी इतनी मजेदार फिल्म में, वाकई इसे खास बना देगा।
ये भी पढ़ें
विवेक ओबेरॉय ने ऐसी बताई फीस कि आई फिल्म से बाहर होने की नौबत