dharma sangrah

रेस 3 के बाद सलमान खान ने बॉबी देओल को एक और फिल्म दिलाई

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (15:18 IST)
सलमान खान को करियर संवारने में मजा आता है। या तो वे नए कलाकारों को अवसर देते हैं, या फिर चमक खो गए कलाकारों को दोबारा मौका देते हैं। इन दिनों बॉबी देओल पर सलमान मेहरबान हैं। 
 
बॉबी को सनी देओल ने लांच किया था और सनी ने हमेशा बॉबी के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई। पिछले दो-तीन वर्षों से बॉबी खाली बैठे थे। वजन बढ़ गया था। 
 
बॉबी का यह हाल देख सलमान ने उन्हें 'रेस 3' इस शर्त के साथ ऑफर की कि वजन कम करना होगा। बॉबी ने जिम जाकर हुलिया बदल लिया और इस समय रेस 3 में काम कर रहे हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार रेस 3 में बॉबी के काम से सलमान बेहद प्रभावित हुए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने बॉबी को अपनी आगामी फिल्म 'भारत' में भी एक महत्वपूर्ण रोल ऑफर किया है। यह रोल थोड़ा छोटा है, लेकिन बॉबी तो इस समय सलमान के लिए कुछ की करने को तैयार हैं। उन्होंने हां कह दी है। 
 
गौरतलब है कि सलमान, देओल परिवार के फैन हैं। धर्मेन्द्र उनके पसंदीदा हीरो हैं। अभी कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र से मिलने सलमान उनके फॉर्महाउस जा पहुंचे थे। 
 
सनी देओल को भी सलमान पसंद करते हैं। दोनों जीत नामक फिल्म साथ कर चुके हैं। बॉबी और सलमान हमउम्र हैं इसलिए दोनों साथ में काम कर बेहद खुश हैं। 

Show comments

दर्द में भी नहीं रुका सोनू निगम का सुर, सर्जरी के दौरान गाया मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना

कभी चॉल में रहने को मजबूर थीं महिमा मकवाना, आज मुंबई में हैं 2 आलीशान घर और करोड़ों की दौलत

'साजन' के सेट पर माधुरी दीक्षित के क्लोजअप देखते थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

10 साल छोटे क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- भाई थोड़ा रिलैक्स करो...

'खामोशी: द म्यूजिकल' से शुरू हुआ था सफर, 30 साल बाद भी कायम है संजय लीला भंसाली का जादू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख