kalsarpa dosh calculator
✕

कौन है ये लड़की जिसका 'इंडिया' हुआ दीवाना...

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (13:57 IST)
वैलेंटाइड डे का भारत में विरोध पिछले कुछ वर्षों से लगातार हो रहा है, लेकिन किशोर और युवा इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। 
 
अब जब ये दिन कुछ घंटों की दूरी पर है, मनाने वालों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर तो पिछले कुछ दिनों से मोहब्बत के मैसेजेस की बाढ़ आई हुई है। रोज़ डे, चॉकलेट डे, हग डे जैसे दिन मनाने का सिलसिला चल रहा है। 
 
इन्हीं दिनों एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। इसमें एक स्कूली छात्रा और छात्र नजर आ रहे हैं। ये दोनों दिल की बातें आखों के जरिये बयां कर रहे हैं। 


 
लड़की की खूबसूरती को लेकर तो कई बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यदि इस लड़की को देख आप पिघलते नहीं हैं तो आप सख्त नहीं 'गे' हैं।  कुछ ने तो उन्हें 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' बता दिया है। फुल वीडियो को भी खूब लाइक्स मिल रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो लगभग 25 सेकंड्स का  है।  
 
यह लड़की है प्रिया प्रकाश, जिनकी फोटो ट्विटर, फेसबुक, वाट्सऐप पर शेयर हो रही है। वीडियो लगभग 25 सेकंड का है। 
 
यह वीडियो मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से लिया गया है। प्रिया प्रकाश वारियर की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म बस रिलीज ही होने वाली है। इसमें स्कूल में हुई मोहब्बतों की कहानी दर्शाई गई है। फिल्म के निर्देशक हैं उमर लुलु। यह वीडियो 'मानिक्या मलराया पूवी' गाने से लिया गया है। वीडियो में रोशन अब्दुल रहूफ भी हैं।
 
प्रिया प्रकाश की तारीफ उनके कानों तक भी पहुंच गई है। वे केरल में ग्रेज्युएशन की पढ़ाई कर रही हैं और उन्होंने इस प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 

Show comments

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रिलीज हुआ मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख