• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Birthday, Party, Mahendra Singh Dhoni, Katrina Kaif, photos
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (15:46 IST)

सलमान ने बर्थडे पार्टी में लगाए ठुमके, धोनी भी थे मौजूद

सलमान ने बर्थडे पार्टी में लगाए ठुमके, धोनी भी थे मौजूद - Salman Khan, Birthday, Party, Mahendra Singh Dhoni, Katrina Kaif, photos
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान आज अपने जीवन के 52 साल पूरे कर चुके हैं। पिछले 29 सालों से सुनहरे पर्दे पर लोगों का मनोरंजन कर रहे सलमान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग रोल से शुरुआत करने वाले सलमान के करियर ने 'मैंने प्यार किया' (1989) से ऐसी रफ़्तार पकड़ी की बॉक्स ऑफिस के सारे कीर्तिमान टूटते चले गए, और यह सिलसिला आज भी जारी है। हाल ही में रिलीज़ हुई सलमान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' भी इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। 
 
सलमान का जन्मदिन पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में मनाया जा रहा है, जहां सलमान 'टाइगर...' की ज़ोया, कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे। सलमान की बर्थडे पार्टी में परिवार के सदस्य व कुछ ख़ास दोस्त ही शामिल थे।

कैटरीना के साथ ही फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफ़र भी वहां मौजूद थे। गौरतलब है कि सलमान, जफ़र के साथ अपनी आगामी फिल्म भारत करने जा रहे हैं जिसे साल 2019 की ईद में रिलीज़ किया जाएगा। 



बॉलीवुड के चुलबुल पांडे की इस पार्टी में क्रिकेट जगत के सितारे भी मौजूद थे। विरूष्का की रिसेप्शन पार्टी में से कुछ समय निकालकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान को जन्मदिन की बधाइयां देने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ मौजूद थी।

माही के अलावा भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव भी सलमान की इस पार्टी का हिस्सा बने। मैक्स फाउंडेशन की दक्षिण एशिया क्षेत्र प्रमुख विजी वेंकटेश भी इस पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी के दौरान सलमान ने विजी वेंकटेश के साथ कुछ देर ठुमके भी लगाए। दूसरी तरफ सलमान के बांद्रा स्थित निवास स्थल गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी इकट्ठे हुए थे। अनगिनत फैंस के साथ हमारी ओर से भी बॉलीवुड के दबंग सितारे सलमान को उनके 52वे जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं।