अपने बर्थडे पर सलमान दे रहे हैं अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट
बॉलीवुड के टाइगर सुपरस्टार सलमान खान का आज 27 दिसंबर को जन्मदिन है। सलमान आज 52 साल के हो चुके हैं। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' जबर्दस्त हिट हो रही है। ऐसे में सलमान को दुनियाभर से जन्मदिन और फिल्म दोनों की बधाइयां मिल रही हैं। सलमान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया।
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट। आप सभी प्यार करने वालों के लिए। 52% की छूट सभी #BeingHumanJewellery पर सिर्फ आज 27/12 के लिए। तो जाएं मजे करें। इसके साथ हैंडसम सलमान ने उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
Birthday ka return gift ! For all you loved ones - 52% off on all the #BeingHumanJewellery only for today #2712 . So Jao and Enjoy ! pic.twitter.com/pnUEGNzyLY
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 27, 2017
इसके बाद सलमान ने एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा अब बर्थडे है तो मेरे लव्ड वंस के लिए स्पेशल तो बनता है। अपने पास ही के #BeingHumanClothing स्टोर पर जाएं और 50% की छूट पाएं सिर्फ आज 27/12 के लिए। सिर्फ आज.. क्योंकि बर्थडे सिर्फ एक ही दिन आता है।
सलमान के फैंस के लिए आज उनका बड़ा दिन है। सलमान का ब्रांड BeingHuman भी लोगों को बहुत पसंद है। इस ब्रांड पर शानदार ऑफर से फैंस खुश तो होंगे ही और सलमान भी अपना बर्थडे फैंस को खुश करने के साथ सेलीब्रेट कर रहे हैं।
