बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Aishwarya Rai Bachchan, Dus Ka Dam, Anil Kapoor
Written By

सलमान खान के सामने अनिल कपूर ने लिया ऐश्वर्या राय का नाम और सलमान ने दिया ये रिएक्शन (वीडियो)

सलमान खान के सामने अनिल कपूर ने लिया ऐश्वर्या राय का नाम और सलमान ने दिया ये रिएक्शन (वीडियो) - Salman Khan, Aishwarya Rai Bachchan, Dus Ka Dam, Anil Kapoor
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म 'फन्ने खान' अगस्त में रिलीज होने वाली है और इसका प्रमोशन इन दिनों चल रहा है। सलमान के शो 'दस का दम' में केवल अनिल कपूर इस शो में पहुंचे। 
 
ऐश्वर्या के इस शो में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर थी क्योंकि सभी जानते हैं कि दोनों के बीच संबंध कैसे हैं? दोनों एक्स लवर्स एक-दूजे के सामने जाने से बचते हैं इसलिए 'दस का दम' में केवल अनिल कपूर ही नजर आएं। 
 
 
शो में सलमान के सामने फिल्म के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने ऐश्वर्या का नाम भी ले लिया। इसके बाद सलमान का रिएक्शन देखने लायक था। वे समझ ही नहीं पाएं कि क्या करें। इधर ऐश्वर्या का नाम सुन ऑडियंस भी जोर से चिल्लाने लगी। 
 
अनिल ने बताया कि ऐश्वर्या ने बेबी सिंह नामक किरदार अदा किया है तो सलमान ने कहा -अच्छा। इस पर अनिल ने कहा 'ऐश्वर्या राय बच्चन'। पूरा नाम सुन सलमान मुस्कुराते हुए नजर आए। 
 
इसी फिल्म में ऐश्वर्या पर फिल्माया गया गीत 'जवां है मोहब्बत' बजता है तो सलमान के चेहरे पर फिर मुस्कान आ जाती है। ऐश्वर्या के इस शो में आने का कारण तो सभी जानते हैं लेकिन बताया गया कि वे अभिषेक और आराध्या के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही थीं इसलिए नहीं आ सकीं। 
ये भी पढ़ें
संजू ने कर दिया कमाल और रणबीर कपूर को मिलने लगे एक दिन के 6 करोड़ रुपये