शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sadak 2 actress pooja bhatt shares her battle with alcoholism on instagram
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (12:01 IST)

पूजा भट्ट के लिए बेहद मुश्किल था शराब छोड़ना, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

पूजा भट्ट के लिए बेहद मुश्किल था शराब छोड़ना, सोशल मीडिया पर किया खुलासा | sadak 2 actress pooja bhatt shares her battle with alcoholism on instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट फिल्म सड़क 2 से एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। पूजा भट्ट लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनका स्टाइल और बेबाकी उन्हें खबरों में बनाए रखता है।


हाल ही में पूजा भट्ट ने अपनी शराब की लत को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासा किया। पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शराब पीने की लत से छुटकारा पाने की कहानी शेयर की है।
 
पूजा ने बताया कि उन्हें इस लत को छोड़े हुए 3 साल बीत गए हैं। 2016 तक वो इसकी आदी थीं। पूजा ने पर लिखा, '2 साल और 10 महीने बाद अब ये बताने का समय आ गया है। इसके बाद कल किसने देखा है? 
 
पूजा ने आगे लिखा, आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं तो आप इसमें अकेले नहीं हो। अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हो। अगर आप इसमें परेशान होते हो तो इसमें हिम्मत मत हारो और चलते रहो।
 
पूजा भट्ट जल्द ही अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में भी नजर आएंगी। वह इसके पहले पार्ट में भी संजय दत्त के साथ मुख्य किरदार में थीं। अ‍ब सड़क 2 में पूजा भट्ट और संजय दत्त के साथ आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।
ये भी पढ़ें
यह दिवाली Joke लाजवाब है : शादी के बाद दिवाली ऐसी होगी सोचा न था