Hanuman Chalisa
✕

क्या रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं सबा आजाद? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (11:45 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों रितिक मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के स्पॉट हुए थे। दोनों हाथों में हाथ डाले रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आए। इतना ही नहीं रितिक और यह मिस्ट्री गर्ल एक ही कार में वहां से रवाना हुए।

 
रितिक के साथ यह लड़की कौन थी इसका भी खुलासा हो चुका है। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस सबा आजाद थीं। सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रितिक और सबा की डेटिंग की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों की बीच वाकई कुछ है या नहीं या दोनों सिर्फ फ्रेंडली डिनर पर गए थे। ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इन सवालों के जवाब पाने के लिए सबा आजाद को कॉल किया। सबा ने शुरुआत में ठीक से बात की। लेकिन जब उनसे रितिक और उनकी दोस्ती को लेकर सवाल पूछे जाने लगे तो उन्होंने कहा, 'सॉरी, मैं कुछ काम के बीच मे हूं। मैं आपको बाद में कॉल करूंगी।' 
 
सबा आजाद ने रितिक रोशन के साथ नाम जुड़ने की बात को न ही नकारा और न ही रितिक के साथ अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ किया। 
 
बता दें कि रितिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ साल 2014 में तलाक हो चुका है। दोनों के दो बच्चे रेहान और रिदान भी है। तलाक के बाद भी रितिक की अपनी एक्स वाइफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। 
 

Show comments

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

6 साल बाद टूटने जा रही है सपना चौधरी की शादी, बताई पति वीर साहू से तलाक लेने की वजह, लगाए गंभीर आरोप

जब एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते-लगाते रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

US में इतिहास रचने के बाद 'रामायण' को लगा बड़ा झटका, 800 थिएटर्स से हटी रणबीर कपूर की फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख