sundarkand
✕

कौन हैं 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश? इनाम में मिली इतनी प्राइज मनी

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (11:14 IST)
रियलिटी शो 'बिग बिग 15' की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम कर ली है। तेजस्वी ने करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल को पीछे छोड़कर यह ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के रनरअप रहे।
तेजस्वी प्रकाश ने इनाम में ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख की प्राइज मनी भी जीती। इतना ही नहीं तेजस्वी एकता कपूर की नई 'नागिन' भी बन गई हैं। वह 'नागिन 6' में नजर आएंगी।
तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। तेजस्वी प्रकाश की फैमिली संगीत के काफी करीब रही है। वह एक म्यूजिकल फैमिली से हैं, लेकिन पेशे से इंजिनियर रही हैं। एक्टिंग के लिए उन्होंने इंजिनियरिंगकी नौकरी छोड़ दी थीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया था। 
 
तेजस्वी ने साल 2012 में टीवी शो '2612' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वह संस्कार-धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
तेजस्वी प्रकाश कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह खतरों के खिलाड़ी 10 के अलावा वह किचन चैंपियन 5, कॉमेडी नाइट्स लाइव, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख