Daily Horoscope
✕

बाहुबली प्रभास ने श्रद्धा कपूर को दी ट्रीट

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (15:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वे बाहुबली स्टार प्रभास के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। इस फिल्म का दर्शकों को इंतज़ार है क्योंकि यह प्रभास की बाहुबली के बाद अगली फिल्म होने के साथ ही प्रभास और श्रद्धा की पहली फिल्म भी होगी। फिलहाल शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। 
 
ऐसे में प्रभास ने श्रद्धा को तेलुगु व्यंजनों की ट्रीट देने का फैसला लिया। श्रद्धा ने उनके इंस्टाग्राम पर इस ट्रीट का एक पिक्चर शेयर किया जिसमें प्रभास और उनकी टीम ने उनके लिए इन व्यंजनों को अच्छे से सजाया गया था। यह बताता है कि प्रभास अपने सह कलाकारों और यूनिट मेम्बर्स का कितना ध्यान रखते हैं। उनका यह प्यारा सा ट्रीटमेंट बताता है कि पूरी फिल्म की शूटिंग के वक़्त प्रभास और क्या क्या कर सकते हैं।  


 
साहो में श्रद्धा दोहरी भूमिका निभा रही है। उन्हें हाई ऑक्टेन स्टंट्स खुद ही करना है जिसके लिए वे हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर केनी बेट्स से ट्रेनिंग लेंगी। प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा, साहो में कई बड़े कलाकार हैं, जिनमें महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी और नील नितिन मुकेश शामिल हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित साहो बॉलीवुड में प्रभास की पहली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी होगी। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख