Daily Horoscope
✕

रूपाली गांगुली ने अनुपमा को बनाया हर भारतीय महिला की आवाज़, 5 कारण जिनसे वो सबकी चहेती बन गईं

Updated: सोमवार, 5 मई 2025 (17:09 IST)
दीपा शाही और राजन शाही द्वारा निर्मित शो अनुपमा आज सिर्फ एक टीवी सीरियल नहीं, बल्कि एक क्रांति बन चुका है। इस शो की आत्मा है रूपाली गांगुली, जिन्होंने ‘अनुपमा’ के किरदार को इस कदर जिया है कि दर्शक उन्हें शो से अलग देख ही नहीं पाते। आइए जानते हैं वो 5 खास कारण, जिनकी वजह से रूपाली गांगुली का ‘अनुपमा’ अवतार हर किसी के दिल को छूता है।
 
1. अनुपमा को जीती हैं रूपाली, निभाती नहीं
रूपाली गांगुली सिर्फ अभिनय नहीं करतीं, बल्कि वह अनुपमा में पूरी तरह ढल जाती हैं। उनके हर सीन में इतनी भावनात्मक गहराई होती है कि दर्शक खुद को कहानी का हिस्सा महसूस करते हैं। चाहे वो भावुक टूटन हो या आत्मबल की झलक, रूपाली की परफॉर्मेंस एकदम असली और प्रभावशाली होती है।
 
2. हर भारतीय महिला की प्रतिनिधि बन गई हैं
अनुपमा का सफर एक समर्पित गृहिणी से आत्मनिर्भर महिला बनने तक का है, और यही असल भारत की महिलाओं की कहानी है। रूपाली ने इस जर्नी को इतनी सहजता से दर्शाया है कि हर मां, बहू और पत्नी अपने अनुभव उसमें देख सकती है। उनकी अदाकारी में गरिमा, संघर्ष और सच्चाई की झलक साफ दिखाई देती है।
 
3. उनकी आंखें बोलती हैं
रूपाली गांगुली की सबसे बड़ी ताकत है उनके एक्सप्रेशन्स। वे बिना बोले ही दर्द, उम्मीद, गुस्सा और मजबूती जैसे भावों को इतनी खूबसूरती से व्यक्त करती हैं कि शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ती। यही कारण है कि उनके सीन सीधे दिल में उतर जाते हैं।
 
4. ऑन-स्क्रीन ही नहीं, ऑफ-स्क्रीन भी करती हैं प्रेरित
रूपाली गांगुली अपने किरदार की तरह ही रियल लाइफ में भी आत्मविश्वास और सादगी की मिसाल हैं। वह सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण, आत्म-प्रेम और खुद की पहचान को लेकर जो बातें करती हैं, वो हर उम्र की महिलाओं को प्रेरित करती हैं।
 
5. सेट पर भी रिश्तों में हैं असली अपनापन
रूपाली का अपने सह-कलाकारों के साथ जो तालमेल है, वह स्क्रीन पर भी झलकता है। उनकी केमिस्ट्री, खासकर राजन शाही जैसे निर्माता के साथ, शो को और भी जीवंत बनाती है। नए कलाकारों को सपोर्ट करना और पूरी टीम के साथ परिवार जैसा रिश्ता बनाना उन्हें एक सच्ची लीड बनाता है।
 
रूपाली गांगुली ने अनुपमा के किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि भारतीय टेलीविजन पर एक मिसाल कायम की है। उनके अभिनय ने यह साबित कर दिया है कि टीवी पर भी संवेदनशीलता, गहराई और असली भावनाएं दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख