suvichar

बॉलीवुड चोरों की इंडस्ट्री है: नवाजुद्दीन का धमाका, खुलकर उगला गुस्सा

Updated: सोमवार, 5 मई 2025 (13:42 IST)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर तीखा हमला बोला है। अपनी फिल्म "Costao" के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पूजा तलवार के यूट्यबू चैनल से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड में आजकल मौलिकता का अभाव है और इसकी सबसे बड़ी वजह है, ‘चोरी की आदत’।
 
नवाज़ ने बॉलीवुड को सीधे-सीधे 'चोर इंडस्ट्री' बताया। उन्होंने कहा, “हमारी इंडस्ट्री शुरू से ही चोरी कर रही है। गाने चुराए, कहानियां चुराईं। यहां तक कि कई हिट और कल्ट फिल्मों के सीन भी सीधे उठाए गए हैं। अब ये सब इतना नॉर्मलाइज हो गया है कि लगता है, चोरी है तो क्या हुआ?”
 
उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज की इंडस्ट्री में एक ही फॉर्मूले को बार-बार घिसा जाता है। जब वह थक जाता है, तो फिर दूसरा ट्रेंड पकड़ लिया जाता है। “इंडस्ट्री में इनसिक्योरिटी बहुत बढ़ गई है। लगता है एक फॉर्मूला चल रहा है, तो उसे ही खींचते रहो। अब तो 2, 3, 4 पार्ट्स बनाने की बीमारी लग गई है।”
 
नवाज़ुद्दीन ने बॉलीवुड की इस गिरावट को ‘क्रिएटिवरप्टसी’ बताया, यानी एक ऐसी रचनात्मक कंगाली जिसमें नया सोचने की काबिलियत ही खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, “जब आप शुरू से ही कॉपी करोगे, तो फिर इंडस्ट्री में क्या उम्मीद कर सकते हो? एक जैसे एक्टर आएंगे, एक जैसी फिल्में बनेंगी। अच्छे डायरेक्टर और कलाकार जैसे अनुराग कश्यप भी इससे परेशान होकर किनारा कर रहे हैं।”
 
उनकी ये बात इंडस्ट्री में हलचल मचा सकती है, खासकर तब जब Costao जैसी फिल्म में वह एक गंभीर बायोपिक किरदार में दिखाई दे रहे हैं। यह गोवा के कस्टम अफसर 'कॉस्टाओ फर्नांडीज' की कहानी है, जिन्होंने एक बड़े गोल्ड स्मगलिंग रैकेट को तोड़ने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। फिल्म ज़ी5 पर उपलब्ध है और इसमें प्रिया बापट, किशोर, हुसैन दलाल और महीका शर्मा जैसे कलाकार भी हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख