suvichar
✕

रूद्र जैसा मेरा किरदार आपने कभी पहले देखा नहीं होगा, 4 मार्च को हॉटस्टार पर नजर आएगी यह वेबसीरिज

Updated: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (15:38 IST)
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
 
अजय देवगन 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' के जरिये अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज फेमस ब्रिटिश सीरीज 'लूथर' की रीमेक है। राजेश मापुस्कर द्वारा निर्मित, इस साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज में अजय दमदार पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आयेंगे। रुद्र - द एज ऑफ़ डार्कनेस ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
 
अजय देवगन ने कहा, “रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस में मेरा किरदार बहुत ही ग्रे है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और प्रेरक दोनों रहा है, और मैं रूद्र के जादू को दुनिया भर में अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस शो को उतना ही प्यार करेंगे, जितना हमने इसे बनाने की दिशा में काम किया है।”
 
निर्देशक राजेश मापुस्कर का मानना है कि,रुद्र एक सामान्य पुलिस वाले और क्राइम ड्रामा की गहरी और गंभीर कहानी को पेश करता है। एक हीरो जो खुद अंधेरे में है वह आपराधिक दिमाग की मानसिकता को समझने और सच्चाई की खोज में लगा रहता है। यह बहुत ही आकर्षक और दमदार कहानी है और उम्मीद करता हूं कि लोग इसे पसंद करेंगे।
 
ईशा देओल ने कहा, “मेरे दोस्त और को स्टार अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन सांझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। जिन्होंने हमारे शूट की शुरुआत से ही मुझे कैमरे के सामने वापसी करने में काफी मदद की। रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस के साथ, मैं अपने किरदार और शो के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक बार फिर अपने लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रही हूं।”
 
बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस क्राइम ड्रामा शो में राशी खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च को रिलीज होगी। 6 एपिसोड्स की सीरीज में अजय के किरदार का नाम रूद्रवीर सिंह है। रूद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी उलझा हुआ है।

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख